मां के निधन के अगले ही दिन जमीन-जायदाद को लेकर खूनी संघर्ष! 😢
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र के कुही गांव में मां के निधन के अगले ही दिन जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। रविवार रात करीब 10 बजे परिवार के लोग आपस में बैठे थे, तभी जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और 38 वर्षीय नवीन वर्मा पर कथित तौर पर उसके भतीजे, भाई, जवाई सहित अन्य परिजनों ने हमला कर दिया।
मारपीट में नवीन को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रात करीब 2 बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
एक तरफ मां के निधन का गम और दूसरी तरफ महज एक दिन बाद जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में छिड़ी जंग ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह तथा शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
#बैतूल #घोड़ाडोंगरी #कुहीगांव #मध्यप्रदेश #BetulNews #Ghodadongri #MPNews #CrimeNews #BreakingNews #FamilyDispute #जमीनविवाद #पारिवारिकविवाद #मारपीट #खूनीसंघर्ष #NewsUpdate