🚨 बैतूल: घास नाशक जहरीला पदार्थ सेवन करने से युवक की हालत गंभीर
बैतूल जिले के भीमपुर में 25 वर्षीय युवक अलकेश पिता मुन्ना कुमरे ने रविवार रात घर में रखा अज्ञात घास नाशक जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।
देर रात करीब 12:30 बजे युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 स्थान: भीमपुर, जिला बैतूल (मध्य प्रदेश)
#बैतूल #भीमपुर #Betul #BetulNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #बैतूलन्यूज #भीमपुरन्यूज #जिलाअस्पताल #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #मध्यप्रदेश_न्यूज #NewsUpdate