हदां थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-11 पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 955 ग्राम अफीम बरामद कर बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी जब्त की है।थानाधिकारी इमिचंद के नेतृत्व में टीम नौखड़ा स्थित रामदेव मंदिर के पास नाकाबंदी कर रही थी।