मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जले, 15 लाख की संपत्ति राख; बेटी की शादी का सामान भी खाक
मधेपुरा शहर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने पांच परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। पानी टंकी चौक के पास करीब रात 1:30 बजे फूस के घरों में आग लगी। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया और घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में सूरज कुमार, छोटू कुमार, विकास महतो, संगीता देवी और जूली देवी के घर आए। सभी परिवार लंबे समय से फूस के मकानों में रह रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान बाहर निकालने का भी मौका नहीं मिला।
Bihar, India | Sep 25, 2026