मानिकपुर: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने पर बहिलपुरवा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ की कार्रवाई
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माराचंद्रा गांव में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में शिवपाल पुत्र विक्रम के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। घायल पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:30 बजे मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपी पति का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।