हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने गैंगस्टर के तीन आरोपियों को छापेमारी कर किया गिरफ्तार
फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने इंगोहटा में छापा मारकर कजली तालाब के समीप से गैंगस्टर के आरोपी अशफाक, आशिक एवं दीप सिंह कंजड़ को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई मुकदमे थाने में पंजीकृत हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान चौकी इंचार्ज के साथ दीवान राजकुमार यादव, फूलचंद्र, सिपाही शुभम आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।