हमीरपुर: बिलहड़ी में सीसी मार्ग के निर्माण में नाली न बनाने की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
बिलहडी निवासी जयकिशोर आदि ने एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि मेरे दरवाजे से नदेहरा मार्ग तक विधायक निधि से सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार सीसी मार्ग में नाली नहीं बनवा रहा है। इससे जल निकासी में दिक्कतें होगी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी रामबहादुर एवं रामआसरे प्रजापति ने नाली बनाने में अवरोध किया है