हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के बड़ा लेवा गाँव में मां द्वारा डांटने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौदहा क्षेत्र के ग्राम बड़ा लेवा में मंगलवार को एक महिला ने फोन में अपनी मां द्वारा डांटने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सिसोलर पुलिस में मौके पर पहुंच परिजनों व ग्रामीण की मंशा देख मृतका के शव का पंचनामा भर उन्हें सौंप दिया।