हमीरपुर: सुमेरपुर में क्रय विक्रय में गेहूं खरीद की हुई बोहनी, दो किसानों से खरीदा गया 98 कुंटल गेहूं
सुमेरपुर कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित क्रय विक्रय सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र में मंगलवार को बोहनी हुई। यहां पर नदेहरा के दो किसानों से 98 कुंटल गेहूं खरीदा गया। इस अवसर पर किसानों को फूल माला पहनकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष नवीन गल्ला मंडी में आधा दर्जन गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं।