हमीरपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों को ताक में रखकर चलने वाले ई रिक्शा हादसों का कारण बन रहे
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों को ताक में रखकर चलने वाले ई रिक्शा हादसों का कारण बन रहे हैं। राजमार्गों पर आए दिन होने वाले हादसों में कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं मगर हाइवे पर ऑटो रिक्शा चलाने पर रोक के बावजूद भी ऑटो फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं और इन पर शिकंजा कसने के बजाय प्रशासन आंखे मूंदे हुए होने वाली घटनाओं का इंतज़ार करता रहता है।