Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
marudharaaina1
जालोर में वोटिंग के दिन बवाल! कहीं फर्जी वोट, कहीं मारपीट तो कहीं धरना... रात तक गरमाया माहौल #jalore #marudharaaina #Tminews #bigbreaking
Jalor, Jalor
| Sep 11, 2026
#jalore
#marudharaaina
#tminews
#bigbreaking
MORE NEWS
बैंकों पर बड़ा अपडेट! आज से लगातार 3 दिन बैंक बंद, और अगर मांगें नहीं मानीं तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल! #rajasthan #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
चौहटन में फर्जी वोटिंग पर बवाल! युवक पकड़ा, कांग्रेस-BJP समर्थक भिड़े #marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
तखतगढ़ में दोपहर 12 बजे तक 50.79 प्रतिशत मतदान, बूथों पर उमड़ी भीड़ #takhatgarh #marudharaaina
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
वार्ड 33 के भाजपा प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज : कांग्रेस प्रत्याशी की रिपोर्ट पर देर रात थाने में प्रकरण दर्ज। जालोर में राजेंद्र नगर स्कूल स्थित वार्ड संख्या 33 की वोटिंग के दौरान गहराया विवाद देर रात तक जारी रहा। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे की रिपोर्ट पर देर रात को भाजपा प्रत्याशी जयसिंह और बूथ एजेंट डूंगाराम देवासी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे ने दोपहर में भाजपा प्रत्याशी जयसिंह पर महिला का फर्जी वोट देने का आरोप लगाया था। इस दौरान बूथ के बाहर ही प्रत्याशियों के बीच तकरार हुई। कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि जब यह मामला वह सीआई रामेश्वरलाल को बता रहा था तो पीछे से भाजपा प्रत्याशी जयसिंह और पोलिंग एजेंट डूंगाराम देवासी पहुंचे और उसे नीचे गिराया और मारपीट की। देर रात को कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे व कुछ अन्य एसपी बंगले के बाहर धरना दे रहे थे। वहां से पुलिस गाड़ी में डालकर थाने ले आई। सूचना पर वरिष्ठ कांग्रेसी पुखराज पाराशर समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी की रिपोर्ट पर घटनाक्रम का मामला दर्ज हुआ।
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
नगर निकाय चुनाव 2026 द्वितीय चरण को लेकर फ्लैग मार्च :- श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया SP जालोर के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों व जवानों ने कस्बा भीनमाल व सांचोर में किया फ्लैग मार्च...
Jalor, Rajasthan | Sep 10, 2026
भीनमाल-सांचौर में कल मतदान, कलेक्टर ने शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील की : जालोर। नगर निकाय चुनाव के तहत भीनमाल व सांचौर नगर पालिका में शुक्रवार को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और नगर की सरकार चुनने के लिए हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर छाया-पानी के साथ बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। कलेक्टर ने मतदाताओं से लोकतंत्र में आस्था जताते हुए राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया।
Jalor, Jalor | Sep 10, 2026
जालोर नगर परिषद चुनाव में राजेंद्र नगर स्थित बुथ पर हुए विवाद के बाद, करवाई की मांग को लेकर बुधवार रात कांग्रेस प्रत्याशी एसपी निवास ज्ञापन देने पहुंचे, निवास में एसपी नहीं मिलने पर आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस उठा ले गई। इस पूरे मामले को लेकर वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे कुछ अन्य प्रत्याशी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से मिलने पहुंचे। जहां एसपी नहीं मिले तो वे बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसएचओ रामेश्वर भाटी आए और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थाने ले गए।
Jalor, Jalor | Sep 10, 2026
जालोर को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन : जालोर। बारिश की कमी से फसलों को हुए नुकसान के बाद भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिले को अकाल प्रभावित घोषित कर शीघ्र गिरदावरी, फसल कटाई प्रयोग और कृषि आदान-अनुदान व फसल बीमा राशि जारी करने की मांग की। फसल कटाई प्रयोग के दौरान किसान प्रतिनिधियों को शामिल करने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में चारा डिपो और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित नर्मदा जलापूर्ति और किसान सम्मान निधि की लंबित राशि खातों में जमा कराने की मांग भी की गई। कलेक्टर को मुख्य गेट पर बुलाने को लेकर किसानों और अधिकारियों में बहस हुई, बाद में कलेक्टर खुद गेट पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लिया।
Jalor, Jalor | Sep 10, 2026