#अलीगढ़ में नहर के कब्जे को लेकर भाजपा नेता का विरोध, सिंचाई विभाग के अधिकारी से तीखी बहस, किसानों को पानी दिलाने की उठाई मांग,अलीगढ़ में बड़ी नहर (रजबहा) से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी डॉ. निशित शर्मा सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार से नहर की मौजूदा स्थिति और कब्जों को लेकर जवाब मांगा। डॉ. शर्मा का कहना है कि नहर में पानी नहीं आने से आसपास के 15 से 20 गांवों के किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने बताया कि पहले दो बार अतिक्रमण हटवाया जा चुका है और नहर में पानी छोड़ने का निर्णय शासन स्तर से होगा।
#Aligarh #AligarhNews #NishitSharma #BJP #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026