सोनुआ । गुरुकुल स्कूल टोपोटोला धोलाबनी में मंगलवार को एक बजे निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का आयोजन स्कूल प्रबंधक संध्या प्रधान एजुकेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट मेडिकल टीम के द्वारा किया गया। जहां केजी से लेकर 10 वी तक 350 बच्चों के साथ स्थानीय ग्रामीण बच्चों का भी जांच हुआ।