रामशहर: झंडू पुल के पास दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
रामशहर पुलिस ने झंडू पुल के पास 1.34 ग्राम चिट्टा और दो इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राज राय (देहरादून) और मोहित सेन (शिमला) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।