रामशहर: दून में पूर्व MLA परमजीत सिंह पम्मी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 44वां स्थापना दिवस
दून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 44 व स्थापना दिवस शनिवार दोपहर को मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी विशेष रूप से वहां पर मौजूद रहे। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस दिन को मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल,1980 को हुई थी।