केंद्रीय मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 एवं 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा विभिन्न आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति एवं गृह प्रवेश का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान PMAY 2.0 के बेनेफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) घटक अंतर्गत 332 हितग्राहियों तथा इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (ISS) घटक अंतर्गत 238 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त PMAY 1.0 के अंतर्गत BLC घटक के 46 तथा अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP) घटक के 17 लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी संपन्न कराया गया।
#JanSampark #ratlam
16 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026