जलालाबाद: मुड़िया कला में अवैध तेजाब फैक्ट्री का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कला में कथित रूप से बिना लाइसेंस तेजाब बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायतकर्ता का दावा है कि जांच के दौरान मौके से तेजाब से भरे ड्रम, केन और बोतलें बरामद हुई थीं।