बड़ागांव धसान: बड़ागांव में खाने के पैसे मांगने पर ढाबा मालिक और उसके बेटे से मारपीट, अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव में एक व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम जाहिद और उसके बेटे नाम जुबेर बताया गयाहै। परिजनों के अनुसार जाहिद का बड़ा गांव में ढाबा है। जाहिद ने दो लोगों से खाने के बाद पैसे मांगे तो उन्होंने जाहिद और उसके बेटे जुबेर के साथ मारपीट कर दी।