भदोही: नगर पालिका भदोही के सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न, सभासद ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया
भदोही जनपद के नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक नगर पालिका के अध्यक्ष नरगिस अतहर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई और एजेंडे को सभी सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया लेकिन इस दौरान सभासद गुलाब हुसैन संजरी ने नगर में हो रहे विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया।