भदोही: गिरिया भाला स्थित देसी शराब की दुकान पर आबकारी विभाग के सिपाही ने ली रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल
चौरी थाना अंतर्गत गिरिया भाला स्थित एक देसी शराब की दुकान पर आबकारी विभाग के सिपाही का रिश्वत लेने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वही सेल्समैन का कहना है कि आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ दुकान की जांच के लिए आए थे। इस दौरान एक सिपाही को सेल्समैन से ₹5000 लेते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।