भदोही: सर्रोई बाजार में 8 वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटकता मिला, दरवाजा तोड़कर निकली बॉडी
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई बाजार में एक 8 वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर बॉडी को निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिर्जापुर के रहने वाले रामसागर सरोज परिवार के साथ सर्रोई बाजार में रहते हैं। मृतका रीया की मां और पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। दोनों जब मजदूरी करके घर वापस आए, दरवाजा बंद मिला।