भदोही: विक्रमपुर गांव में मुंबई की संस्था ने 500 जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
भदोही जनपद के विक्रमपुर गांव में रविवार को आनंद जन सेवा संस्था मुंबई और त्रिवेदी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 500 असहाय और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। आयोजन का नेतृत्व आनंद जन सेवा संस्था के बैनर तले शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है।