भदोही: मुसीलाटपुर गांव में स्थित गौशाला का BDO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
भदोही जनपद में ठंड का बढ़ता प्रकोप देखते हुए खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार ने रविवार की सुबह मुसीलाटपुर गांव में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाएं पूरी तरह से दूरस्थ पाई गई जिस पर उन्होंने संतोष जताया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान BDO ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों का हाल जाना।