दमोह: कृषि उपज मंडी में कलेक्टर ने चलाया स्वच्छता अभियान, मंडी को बेहतर ढंग से संचालित करने का दिया आश्वासन
Damoh, Damoh | Mar 9, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने लगातार अभियान चलाए जा रहे है। उसी क्रम में आज रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के सहयोग से सागर नाका स्थित कृषि ऊपज मंडी प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया। और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।