दमोह: मुकेश कॉलोनी में विवाद के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला, तीन की हालत गंभीर
Damoh, Damoh | Mar 9, 2025 दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुकेश कॉलोनी में शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब विवाद के बाद कुछ राठौर परिवार के सदस्यों ने पुरानी रंजिश के चलते विश्वकर्मा परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिनमें 3 की गंभीर हालात होते देख जबलपुर रिफर कर दिया है।