दमोह: गुरुचरण स्थापना महोत्सव पर नन्हे जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Damoh, Damoh | Mar 9, 2025 दमोह आज रविवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच गुरुचरण स्थापना महोत्सव के अवसर पर शहर के नन्हे जैन मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के सिटी नल स्थित नन्हे जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना थाना, शिवाजी पार्क, घंटाघर, बस स्टैंड, राय चौराहा से होते हुए नसिया जैन मंदिर में इस शोभायात्रा का समापन किया गया।