बरकागाँव: बड़कागांव अंचलाधिकारी ने बालू यार्ड का किया निरीक्षण
हजारीबाग जिला उपायुक्त के निर्देश पर बड़कागांव अंचला अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के लुकिया में आरुषि इंटरप्राइजेज डंप यार्ड का जांच किया । जांच के दौरान यार्ड में बालू नहीं के बराबर पाया गया जिसके बाद अंचलाधिकारी ने यार्ड संचालक को कागजात के साथ अंचल कार्यालय बड़कागांव बुलाया। अंचल अधिकारी के साथ पुलिस बल व हल्का कर्मचारी एवं अमीन मौजूद थे।