बरकागाँव: बड़कागांव में चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन हुआ
हजारीबाग रोड स्थित बड़कागांव काली मंदिर के समीप बड़कागांव प्रखंड में इकलौता चित्रगुप्त मंदिर का शिलान्यास भूमि पूजन सोमवार को किया गया। आधारशिला स्वर्गीय नरसिंह प्रसाद के पुत्र बड़कागांव चित्रांश परिवार के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में रखी गई। आधारशिला के लिए पुरोहित यदुनंदन मिश्रा के द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना कराई गई।