बरकागाँव: गैंगस्टर गणेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, चंदन साहू गैंग का संचालन करेंगे, अमन साहू गैंग का उल्टा गिनती शुरू
गणेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज के बाद से चंदन साहू गैंग को मैं संचालित करूंगा। पुलिस प्रशासन और मीडिया से अनुरोध है हमारे बॉस चंदन साहू का नाम अमन साहू गैंग से न जोड़े और अमन साहू क्या हमारे बॉस चंदन साहू को अपने गैंग से निकलेगा हमारे बॉस के ही शूटर सारे काम कर रहे थे। यह सब पुलिस और मीडिया को भी पता है और सभी व्यापारियों को भी पता है।