धरहरा: पुराने खिड़की-दरवाजे कबाड़ में बेचने पर मचा हंगामा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल,प्रधानाध्यापिका ने दिखाए आदेश के कागजात
शनिवार को मध्य विद्यालय धरहरा नंबर वन में पुराने फर्नीचर और भवन के खिड़की-दरवाजे कबाड़ में बेचने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। विद्यालय परिसर से एक ट्रैक्टर पर पुराने खिड़की-दरवाजे लदे देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और सामान बेचने की अनुमति व आदेश को लेकर सवाल उठाने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर सरपंच राकेश रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन