Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

मूल से ज्यादा ब्याज #jhabua मे #adivasi #चाँदी की चाँदी नहीं दे रहे साहूकार #viralvideo

Jhabua, Jhabua | Feb 4, 2026

MORE NEWS

सुरक्षित जल, समृद्ध कल के लिए जल चौपाल आयोजित

जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश

जन अभियान परिषद विकासखंड झाबुआ के सेक्टर ढेकलबड़ी अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम भोयरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण "जल स्रोत सेवा समागम" कार्यक्रम के तहत "सुरक्षित जल, समृद्ध कल" विषय पर जल चौपाल का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई, कुओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण, तालाबों का संरक्षण, हैंडपंपों की स्वच्छता तथा जनजागरूकता के लिए नारा लेखन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशामुक्ति के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया।

विकासखंड समन्वयक तोलिया डामोर ने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए सभी नागरिकों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने खेतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन श्री हवसिंग भूरिया, हरि भूरिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री रामचंद्र भाभोर, आशा कार्यकर्ता शिबू भाभोर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के श्री रामसिंह भाभोर ने किया तथा आभार प्रस्फुटन समिति सचिव शर्मा भूरिया ने व्यक्त किया। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद #jhabua #JansamparkMP

सुरक्षित जल, समृद्ध कल के लिए जल चौपाल आयोजित जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश जन अभियान परिषद विकासखंड झाबुआ के सेक्टर ढेकलबड़ी अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम भोयरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण "जल स्रोत सेवा समागम" कार्यक्रम के तहत "सुरक्षित जल, समृद्ध कल" विषय पर जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई, कुओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण, तालाबों का संरक्षण, हैंडपंपों की स्वच्छता तथा जनजागरूकता के लिए नारा लेखन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशामुक्ति के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया। विकासखंड समन्वयक तोलिया डामोर ने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए सभी नागरिकों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने खेतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन श्री हवसिंग भूरिया, हरि भूरिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री रामचंद्र भाभोर, आशा कार्यकर्ता शिबू भाभोर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के श्री रामसिंह भाभोर ने किया तथा आभार प्रस्फुटन समिति सचिव शर्मा भूरिया ने व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक

कृषि उपज मंडी की आय में वृद्धि, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला एवं मंडी प्रशासक श्री भास्कर गाचले द्वारा मंडी के समस्त व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम गाचले ने व्यापारियों से मंडी की आय बढ़ाने के लिए सुझाव लिए तथा सभी व्यापारियों को मंडी प्रांगण में ही अपने व्यापारिक कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी परिसर में शेड निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवेदन मंडी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार शेड आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रत्येक व्यापारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी परिस्थिति में किसानों का अहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मंडी शुल्क एवं अन्य देय करों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही बिना पंजीकरण के किसानों की उपज की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु मंडी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसानों की उपज की खरीदी मंडी परिसर में ही की जाएगी तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने में वे पूर्ण सहयोग करेंगे। मंडी प्रशासन द्वारा भी किसानों एवं व्यापारियों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।

बैठक को मंडी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा मंडी की आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक कृषि उपज मंडी की आय में वृद्धि, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला एवं मंडी प्रशासक श्री भास्कर गाचले द्वारा मंडी के समस्त व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम गाचले ने व्यापारियों से मंडी की आय बढ़ाने के लिए सुझाव लिए तथा सभी व्यापारियों को मंडी प्रांगण में ही अपने व्यापारिक कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी परिसर में शेड निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवेदन मंडी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार शेड आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रत्येक व्यापारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी परिस्थिति में किसानों का अहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मंडी शुल्क एवं अन्य देय करों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बिना पंजीकरण के किसानों की उपज की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु मंडी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसानों की उपज की खरीदी मंडी परिसर में ही की जाएगी तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने में वे पूर्ण सहयोग करेंगे। मंडी प्रशासन द्वारा भी किसानों एवं व्यापारियों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई। बैठक को मंडी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा मंडी की आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

आरोह-2026: खिलाड़ियों ने सीखे लीडरशिप एवं टीमवर्क के गुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस विभाग, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह-2026" का संचालन 15 मई से 15 जून 2026 तक जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर किया जा रहा है। शिविर का आयोजन कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी श्री विजय कुमार सलाम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान एवं प्रोफाइलिंग करना, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना तथा युवाओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक बनाना है। साथ ही परिवार एवं समाज को फिटनेस और खेल संस्कृति से जोड़ने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 02 जून 2026 को जिला मुख्यालय झाबुआ स्थित पुलिस लाइन सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के लिए व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, टीमवर्क एवं मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री मनोज पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक घंटे का खेल शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं फिट बनाए रखने में सहायक होता है। टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी टीम में प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सफलता सहयोग, विश्वास तथा सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करने, अपनी गलतियों से सीखने तथा टीम की ताकत बनने का संदेश दिया।

 श्री जिमी निर्मल ने खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

कार्यक्रम में व्यायाम निर्देशक श्री नरेशराज पुरोहित, हैंडबॉल प्रशिक्षक श्री अवलोक शर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुश्री शिफाली मसीह, तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री जयन्तीलाल परमार, श्री जेवेन्द्र बोराडे, खो-खो प्रशिक्षक सुश्री रजनी पाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

आरोह-2026: खिलाड़ियों ने सीखे लीडरशिप एवं टीमवर्क के गुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस विभाग, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह-2026" का संचालन 15 मई से 15 जून 2026 तक जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर किया जा रहा है। शिविर का आयोजन कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी श्री विजय कुमार सलाम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान एवं प्रोफाइलिंग करना, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना तथा युवाओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक बनाना है। साथ ही परिवार एवं समाज को फिटनेस और खेल संस्कृति से जोड़ने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 02 जून 2026 को जिला मुख्यालय झाबुआ स्थित पुलिस लाइन सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के लिए व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, टीमवर्क एवं मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री मनोज पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक घंटे का खेल शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं फिट बनाए रखने में सहायक होता है। टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी टीम में प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सफलता सहयोग, विश्वास तथा सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करने, अपनी गलतियों से सीखने तथा टीम की ताकत बनने का संदेश दिया। श्री जिमी निर्मल ने खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। कार्यक्रम में व्यायाम निर्देशक श्री नरेशराज पुरोहित, हैंडबॉल प्रशिक्षक श्री अवलोक शर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुश्री शिफाली मसीह, तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री जयन्तीलाल परमार, श्री जेवेन्द्र बोराडे, खो-खो प्रशिक्षक सुश्री रजनी पाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए

संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के समस्त हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जनरेट किए जाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा जनपद पंचायत रामा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूराडाबरा के भगत फलिया में ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्हें सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पेंशन हितग्राहियों को उनकी पेंशन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनाकर मौके पर ही अपलोड किए गए। जिन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तकनीकी कारणों से अपलोड नहीं हो सके, उनके लिए संबंधित सचिवों को आधार जानकारी अद्यतन करवाने के उपरांत DLC तैयार कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सुनील तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के समस्त हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जनरेट किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा जनपद पंचायत रामा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूराडाबरा के भगत फलिया में ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्हें सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पेंशन हितग्राहियों को उनकी पेंशन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनाकर मौके पर ही अपलोड किए गए। जिन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तकनीकी कारणों से अपलोड नहीं हो सके, उनके लिए संबंधित सचिवों को आधार जानकारी अद्यतन करवाने के उपरांत DLC तैयार कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सुनील तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कलेक्टर ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने रामा स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में मृदा नमूनों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा परीक्षण की विभिन्न चरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

कलेक्टर ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए मृदा परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए मृदा जांच कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, एसडीएम झाबुआ श्री महेश मंडलोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

कलेक्टर ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने रामा स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में मृदा नमूनों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा परीक्षण की विभिन्न चरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए मृदा परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए मृदा जांच कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, एसडीएम झाबुआ श्री महेश मंडलोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

मूल से ज्यादा ब्याज #jhabua मे #adivasi #चाँदी की चाँदी नहीं दे रहे साहूकार #viralvideo - Jhabua News