तिजारा: तिजारा पुलिस ने 1 साल से फरार इनामी आरोपी शाहबाज को किया गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Jun 10, 2026 तिजारा पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स की खरीद फरोख के मामले में 1 साल से फरार ₹5000 के इनामी आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जयप्रकाश ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि 28 अगस्त 2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो देसी कट्टे बरामद किए थे, इसमें दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे। लेकिन शाहबाज फरार चल रहा था। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।