बड़ौत: रठौडा रोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, शव पीएम के लिए भेजा गया
Baraut, Bagpat | Jun 13, 2025 रठौडा रोड़ पर किशनपुर बराल की तरफ से आ रही बाइक में छपरौली की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने शुक्रवार को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में छपरौली निवासी रूपेश उर्फ काला की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 5:30 मिली जानकारी के अनुसार रुपेश की बीच रास्ते में एंबुलेंस में ही मौत हो गई।