12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
=============================================================
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड हर्रई के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय रातामाटी द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन शासकीय सांदीपनी विद्यालय हर्रई में किया गया। इस कार्यक्रम में 76 प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया। इसके अतिरिक्त, शासकीय आयुर्वेद औषधालय रातामाटी द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रातामाटी में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 32 लोगों ने सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सभी कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग दिवस के अवसर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए "योग से निरोग" रहने का संकल्प लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता धुर्वे, कंपाउंडर श्री संजय धुर्वे, महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती शेलकुमारी कवरेती, दवासाज श्री सियाराम मर्सकोल, पीटीएस श्री दिलेमान धुर्वे एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
77 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026