अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
==============================================================
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डेनियलसन डिग्री कॉलेज, छिंदवाड़ा में एनसीसी के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सुबेदार चरण सिंह एवं कॉलेज की प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में योगाचार्य श्री हेमंत माहोरे द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट श्री माइक प्रकाश, पोस्ट ऑफिसर नीतू कालभोर, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, सुबेदार आर.डी. सवार, वी.एच.एम. निर्मल गुरुग, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री गुरप्रीत सिंह सहित डेनियलसन डिग्री कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योग क्रियाएं कीं। योग दिवस का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से कैडेटों एवं उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
42 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026