कोरबा: दशहरा से पहले कोरबा पुलिस का एक्शन, 7 गिरफ्तार, फरार स्थायी वारंटी भी पकड़ा गया, हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर
Korba, Korba | Oct 19, 2026 आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, 2019 के एक मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।