बीकानेर: गोस्वामी गिरी समाज ने कलेक्टर कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। स्थानीय हरलोई हनुमान मंदिर के पास स्थित समाधि स्थल व श्मसान की भूमि पर भूमाफियों द्वारा जबरन कब्जा करने के विरोध में गोस्वामी गिरी समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। मुकेश बन की ओर से किया गये प्रदर्शन में रोष जताया गया कि पूर्व में अनेक बार पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना देने के बाद भी गोस्वामी गिरी समाज की वर्षो पुरानी इस भूमि पर कब्जा किया हुआ है।