बीकानेर: बसपा ने अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
बीकानेर। गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया हैॅ। जिसके चलते आज बसपा के अताउल्ला के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।