बीकानेर: बिश्नोई समाज के लोगों ने सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता, 26 दिसंबर को बीकानेर बंद की घोषणा की
जिले भर में काटी जा रही खेजडिय़ों से आहत विश्नोई समाज ने आखिर का बीकानेर बंद का आह्वान किया है। पत्रकारों को सर्किट हाउस में जानकारी देते हुए हुए महासभा से जुड़े सुनील ने बताया कि सोलर कंपनियों की ओर से लगातार जिले के अलग अलग क्षेत्रों में खेजडिय़ां काटी जा रही है। इसको लेकर विश्नोई समाज के लोगों व सर्वसमाज की ओर से धरना प्रदर्शन किए गए थे।