बीकानेर: जिले में 14वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी आयोजित, डागा गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया, दिल्ली से संबद्ध दिव्यांग पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा बीकानेर में पहली बार राज्य स्तरीय 14 वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में सार्दुल स्पोर्टस स्कूल के सिंथेटिक ट्रेक में 26 से 29 दिसम्बर तक आयोजित करवाने जा रही है।