हसनपुर: हसनपुर के गांव माछरा भगवानपुर में छत पर सो रहा युवक चक्कर खाकर छत से गिरा नीचे, हालत गंभीर
कोतवाली क्षेत्र के गांव में छत पर सो रहा मजदूर अचानक छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों के द्वारा घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर निवासी संजीव पुत्र सुमेर सिंह रविवार की रात्रि छत पर सो रहा था अचानक वह उठा और उसे चक्कर आ गए।