पुलिस दीदी टीम के माध्यम से छात्राओं को किया जा रहा जागरूक !अबतक का सबसे बेहतर कैमूर पुलिस का नया अंदाज और कार्य...
जिले में संचालित 'पुलिस दीदी टीम' द्वारा विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने, आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं पुलिस सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है।