🌺🎉 मोहनिया के दुर्गा पड़ाव में गरबा नाइट की धूम, उमड़ी लोगों की भीड़ 🎉🌺
📍 मोहनिया, कैमूर।
एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने किया उद्घाटन...
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मोहनिया के दुर्गा पड़ाव में गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गरबा की धुन पर लड़कियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
🎶 रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूजा के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
🙏 मां दुर्गा की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा मोहनिया! 🌺
#मोहनिया #कैमूर #दुर्गापूजा #गरबानाइट #Navratri #DurgaPuja2026 #KaimurNews
Mohania, Kaimur | Oct 17, 2026