रायबरेली: रायबरेली शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में ऐतिहासिक बाइक रैली निकालकर किया गया प्रदर्शन
Raebareli, Raebareli | Oct 19, 2026
19 अक्टूबर सोमवार दोपहर 2 बजे सदर विधानसभा अंतर्गत शहर के विभिन्न मार्गों पर वोट चोर, गद्दी छोड़, के बुलंद नारों के साथ विशाल बाइक रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। राहुल गांधी एवं शीर्ष नेताओं के नेतृत्व मे चल रहे आंदोलन के समर्थन मे बाइक रैली शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व मे निकाली गई है। जिसमें सैकड़ो की संख्या मे लोग शामिल हुए।