कुंडा: सुभई का पुरवा से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार, महेशगंज पुलिस की कार्रवाई
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं व समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को मंगलवार दोपहर 3 बजे सुभई का पुरवा से गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान सचिन गुप्ता और देवीदीन गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।