नबीनगर: पानी की खोज में जंगल से भटकता हुआ हिरण पहुंच पड़रिया गांव, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
मदनपुर प्रखंड के जंगल तटीय इलाके से पानी की खोज में भटकता हुआ हिरण पड़रिया गांव पहुंच गया. हिरण को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरण को अपने कब्जे में ले लिया. वनपाल बैजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हिरण को कैंपर के माध्यम से बंद कार्यालय लाया गया. कार्यालय में हिरण को रखा गया है.