बेटे ने पिता पर हमले के बाद मामा को किया फोन, बोला- पापा को बचा लो #alwarnews #crimenews
अलवर में मंगलवार रात नाबालिग बेटे ने गहरी नींद में सोते पिता की गला काटकर हत्या कर दी। उसने लकड़ी काटने वाले गंडासे से पिता के गले पर 6 बार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अपने मामा को फोन कर कहा कि पापा को बचा लो। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है।