गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा गढ़वा में हुआ ध्वजारोहण
Garhwa, Garhwa | Aug 15, 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गढ़वा मंडल कारा में जेल अधीक्षक सह एसडीएम संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान कई जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक दिवस पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।