गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस पर गढ़वा डीसी द्वारा ध्वजारोहण किया गया
Garhwa, Garhwa | Aug 15, 2025 15 अगस्त के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से मिली है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।