गढ़वा: गढ़वा में सेप्टिक टैंक हादसे में चार की मौत पर गढ़वा विधायक ने जताया दुख, ली जानकारी
Garhwa, Garhwa | Aug 15, 2025 गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलते समय दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई – अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) – तथा गांव के मल्टू राम शामिल हैं। घटना के बाद गढ़वा विधायक ने पहुँचकर इसकी जानकारी ली एवं शोक व्यक्त किया।